Thursday, May 28, 2020

दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने मारी गोली।

दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली

सीआईएसफ के एएसआई रामवीर सिंह की हत्या में गिरफ्तार हुए थे दोनों आरोपित घटनास्थल पर हत्या में प्रयुक्त ईट बरामद करने ले गई थी कानपुर सीआई एसफ के एएसआई रामवीर सिंह की हत्या में गिरफ्तार हत्यारोपी सौरभ और मोहन ने बुधवार की सुबह पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की पुलिस सुबह दोनों को घटनास्थल पर हत्या में प्रयुक्त ईट बरामद कराने ले गई थी जहां पर उन्होंने एक दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की इस दौरान हुई गोलीबारी में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए बारहसिरोही की सीएचसी में भर्ती कराया गया है शराब के नशे में हुए एक विवाद के बाद मंगलवार की दोपहर शताब्दी नगर के सरस्वती अपार्टमेंट निवासी सीआईएसएफ के एएसआई रामवीर सिंह की ईटों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी हत्या के बाद उनका शव मिर्जापुर क्षेत्र की पनकी नहर में डालकर बदमाश उनकी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए थे वारदात की सूचना मिलते ही आनन-फानन पुलिस ने नाकेबंदी कर शिवराजपुर में मोहन वर्मा पुत्र नंदकिशोर वर्मा निवासी रतनपुर कॉलोनी और सौरव सिंह कुशवाहा पुत्र रमेश सिंह कुशवाहा निवासी शिव नगर डोडा कॉलोनी को स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया था इस मामले में बुधवार की सुबह लगभग 5:00 बजे दोनों अभियुक्तों को लेकर पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची अभियुक्तों ने घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित यहां पर छुपाने की बात बताई थी ईट बरामद होने के बाद जीप में बैठते समय दोनों अभियुक्तों ने एक दरोगा की पिस्तौल छीन ली और भागने का प्रयास किया इस दौरान दोनों ने सरकारी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर भी किया दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मोहन व सौरभ के पैरों में गोलियां लगी और दोनों घायल होकर गिर पड़े इसके बाद घायल बदमाशों को लेकर पुलिस बारहसिरोही की सीएससी पहुंची और उन्हें वहां भर्ती कराया एसपी पश्चिम डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बदमाशों ने फरार होने की असफल कोशिश की और इस दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हुए हैं इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस की ओर से भी पनकी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है
क्राइम रिपोर्टर
रामानुज की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home