Friday, May 29, 2020

विधायक ने अधिकारियों को पेयजल की समस्या को लेकर आंदोलन की दी चेतावनी

विधायक ने अधिकारियों को पेयजल की समस्या को लेकर  आंदोलन की दी चेतावनी


कानपुर


आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र विधायक अमिताभ बाजपेई के नेतृत्व में पेयजल समस्या को लेकर विशेष स्थानों का किया गया अधिकारियों के साथ निरीक्षण। शहर में विगत एक सप्ताह से पेयजल की विकट समस्या है। समस्या से सम्बंधित अधिकारी को अवगत कराने एवं आश्वासन मिलने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं होने  को लेकर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेयी द्वारा जल संस्थान बेनाझाबर जाकर सारी समस्याओं से अवगत कराया फिर कैनाल रोड, हरबंस मोहाल, हालसी रोड टंकियों पर जाकर वहां की समस्याओं का निरीक्षण किया  जीएम जलकल को सारी समस्याओं से अवगत कराते हुए। 24 घंटे में निराकरण का निर्देश दिया अन्यथा स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी।

वार्ड नम्बर 6मीरपुर में भी है गत एक सप्ताह से है पेयजल की समस्या

लगभग एक सप्ताह से वार्ड नम्बर 6मीरपुर कैंट एरिया में भी पेयजल को लेकर भारी किल्लत है जिसकी लिखित शिकायत क्षेत्र के लोगों ने सम्बंधित विभाग को दी है पर अभीतक समस्या का समाधान नही किया गया।

राम अनुज की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home