Friday, May 8, 2020

आदेश को ताख पर रख कर रहे गंगाघट कोतवाली पुलिस मनमानी।

आदेशों को ताख़ पर रख कर रहे गंगाघाट कोतवाली पुलिस  मनमानी। 


शुक्लागंज के ऑरेंज ज़ोन में खुल रहे शराब की दुकाने।

लेकिन किराने की दुकानों को खोलने पर प्रतिबंद। 
क्यो? 
लॉक डाऊन के 45 दिन बीतने के बाद भी लोगो को नही मिल पा रही ज़रूरत की वस्तुयें।
दुकानदारों ने बताया की उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सब व्यवस्थाएं की है। लेकिन गंगाघाट पुलिस कर रही मनमानी। लेकिन जिसकी लाठी उसकी भैस। ये कहावत बिल्कुल फिट बैठती है। गंगाघाट मे। 
दुकान खोलते ही पुलिसकर्मी बन्द करवा देते है दुकानें। 
जब ऑरेंज जोन में  शर्तो के साथ दुकाने खोलने का है आदेश तो फिर क्यो बन्द है। किराना, स्टेशनरी, पंचर बनाने व मेडिकल स्टोर की दुकाने। 
दुकाने बन्द होने से जनता हो रही परेशान। 

दुकानदारों ने बताया कि जैसे ही हम दुकान खोलते वैसे ही पुलिसकर्मी आकर बंद करवा देते हैं। जब उनसे एक दुकानदार ने पूछा कि ऑरेंज जोन में तो दुकानें खुल सकती हैं। 
तो पुलिसकर्मी ने दुकानदार से कहा कोतवाल साहब ने हमें आदेश दिया है कि कोई भी दुकान है ना खोली जाए।तो क्या गंगाघाट पुलिस को नही ओरेंज जॉन व् रेड जॉन मे अंतर की जानकारी। वही दुकानदार ने बताया कि पुलिसकर्मी कहते है।कि अगर अब तुम दुकान खोलते पकड़े जाओगे तो मैं तुमको थाने ले जाकर बंद कर दूंगा। 

आखिर क्यों सरकार के आदेशों की  धज्जियां उड़ा रही  गंगाघाट पुलिस।
उन्नाव संवाददाता
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home