Friday, May 8, 2020

फतेहपुर ग्रीन शहर को लगा कोरोना का झटका।





 फतेहपुर जनपद के बिदकी तहसील क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी पंकज पुत्र जगरूप 8 दिन पहले बांबे से आया था।जिसका सैपल मोतीलाल नेहरू अस्पताल भेजा गया था।जाँच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शहर में हडंकप मच गया।कोरोना पाजिटिव पाएं जाने पर जिलाधिकारी संजीव सिंह पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंच कर कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।ताकि आने जाने वाले लोगों पर कडी नजर रखी जाए। कोरोना पीडित गांव नयापुरवा को सील कर दिया गया। सीएमओ. डा. उमाकांत पाडेय ने बताया कि बिंदकी तहसील के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव के पंकज पुत्र जगरूप की प्रयागराज मोतीलाल नेहरू अस्पताल से जाँच पड़ताल में कोरोना वायरस पाजिटिव पाया गया है। पाजिटिव रोगी को नेवलापुर कवारटाइन सेंटर में रखा गया है।
  ब्यूरो
स्वामी नाथ गिरी 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home