Monday, May 25, 2020

दवा ले लो, बुखार ज़ुकाम खाँसी कोरोना की दवा ले लो।

दवा ले लो, बुखार ज़ुकाम खाँसी कोरोना की दवा ले लो।


कोरोनावीर, कोरोना योद्धा के बाद कानपुर नगर में धूम मचाने को तैयार है कोरोना विक्रेता, जिनका निगाहें करम अगर इस ही प्रकार रहा और ज़िला प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग की नींद नही टूटी तो कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही लड़ाई हम कभी जीत ही नही सकते, नेतागण अनुसार कोरोना के साथ ही अब हम सब को लंबे समय तक जीवन यापन करना पड़ेगा, उनकी इस कथनी को पूरी लगन से सत्य प्रमाणित करने पर आतुर है, कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को बढ़ावा देता थाना कलेक्टर गंज अंतर्गत कोपरगंज चौराहें पर आम जनमानस के प्राणों से खिलवाड़ करता झोलाछाप तथाकथित डॉक्टर रमा शंकर और उसका पांचवी फ़ेल पुत्र राजन, सूत्रों अनुसार कई गरीब मरीज़ों की ले चुके है जान, टीबी रोग, श्वास, मिर्गी, रक्तचाप, मधुमेह, बवासीर, अल्सर जैसी बीमारियों का उपचार नीली पीली गोलियों से, नवजात शिशुओं गर्भवती महिलाओं का उपचार करने मे भी नही करता संकोच। गुलुकोज़ और इंजेक्शन का है मास्टर। गरीब जनता के प्राणों से खिलवाड़ के साथ सरकार को भी लगा रहा लाखो का चूना। इनकी काली करतूतों के साक्ष्यों के फ़ोटो वीडियो सैकड़ो की संख्या में उपलब्ध है जिस् की एक छोटी सी झलक आप के सामने है। साक्ष्यों की कोई काम नही है, हम आप को प्रतिदिन इनकी काली करतूतों से अवगत कराते रहेंगे जब तक यह मौत के सौदागर अपने उचित स्थान अर्थात सरकारी मेहमान नही बन जाते। साथ ही स्वास्थ विभाग एवं क्षेत्रीय थाने की कार्यशैली एवं मंशा पर भी उठाते है सवाल आखिर क्यों और कैसे बचा हुआ है एक झोलाछाप, किसी क्षत्रक्षाया में बेखौफ हो चला रहा है अपना स्लाटर हाउस( क्लीनिक), कौन है जवाबदेह किस की है ज़िम्मेदारी।

क्राइम रिपोर्टर
रामं अनुज की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home