Monday, May 25, 2020

ग्वालियर वासियों का कांग्रेस पर तंज 5100 का इनाम रखा था कांग्रेस प्रवक्ता ने

ग्वालियर वासियों का कांग्रेस पर तंज

5100 का इनाम रखा था कांग्रेस प्रवक्ता ने

ग्वालियर। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के खिलाफ शुरू हुई पोस्टर राजनीति अब पलट कर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर मुड़ चली है। जी हां अब कांग्रेसियों ने ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के गायब होने संबंधी पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। ज्ञात ही है कि हाल ही में पोस्टर राजनीति की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा से हुई थी। वहां पर विधायक होने के नाते कमलनाथ और सांसद होने के नाते उनके पुत्र नकुल नाथ के खिलाफ गली-गली में पोस्टर चस्पा किए गए थे।
इन पोस्टरों में पिता पुत्र को इसलिए गायब करार दिया गया था, क्योंकि यह दोनों लंबे समय से छिंदवाड़ा में दिखाई नहीं दिए थे। इसके बाद बारी आई विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति की। बता दें कि प्रजापति गोटेगांव के विधायक है वहां पर भी उनके खिलाफ पोस्टर चस्पा हो चुके हैं। इन पोस्टरों में प्रजापति को गायब करार देते हुए उन्हें खोजने का उपक्रम प्रदर्शित किया गया था। दोनों ही जगहों पर पोस्टर चिपकाने वालों के रूप में स्थानीय नागरिक एवं मतदाता गण लिखा हुआ था।
अब कांग्रेसियों ने इस राजनीति का पलटवार सिंधिया पर किया है। इस प्रतिघात से यह स्पष्ट हो गया है, कल तक जो सिंधिया भाजपा के निशाने पर रहा करते थे अब वे कांग्रेसी नेताओं के निशाने पर हैं। अब ग्वालियर में जगह-जगह सिंधिया के पोस्टर चिपक गए हैं। इनमें उन्हें गायब बताते हुए खोजने का उपक्रम प्रदेश प्रदर्शित है। पहले वाले पोस्टरों की तर्ज पर यहां इसे चिपकाने और छपवाने वालों में नागरिकों और मतदाताओं की उपस्थिति नदारद है।
यहां पोस्टर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत का नाम छापना पड़ गया है। बता दें कि ग्वालियर चंबल अंचल सिंधिया राजघराने के नाम से ही जाना पहचाना जाता है। यह सिंधिया राजघराने का गृह क्षेत्र भी है। ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लापता होने के पोस्टर जन चर्चा का विषय बन गए हैं। वह इसलिए, क्योंकि पोस्टर लगाने वालों ने सिंधिया को गुमशुदा तो बताया ही है, उन्हें खोज कर लाने वाले को 5 हजार 100 रुपए इनाम देने की घोषणा भी की है

भोपाल ब्यूरो
स्मृति यादव की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home