भाजपा के प्रत्याशियों से गोपनीय स्तर पर रायशुमारी की जा रही, उपचुनाव के पहले चंबल में पुलिस की बड़ी सर्जरी तय
ग्वालियर. उपचुनाव के पहले जिले में पुलिस में बड़ी सर्जरी होने वाली है। थानों में काफी बदलाव होगा यह तय है कि चुनाव के मद्देनजर पोस्टिंग की जाएगी इसके पहले प्रत्याशियों से रायशूमारी भी होगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने के बाद 24 सीटों पर दोबारा उपचुनाव होने जा रहे है। कोरोना महामारी के बीच उपचुनाव अगस्त से सितंबर तक हो सकते है। इनमें सर्वाधिक ग्वालियर चंबल की सीटें है ऐसे में पुलिस प्रशासन की सर्जरी इन्ही दो जोन में बड़े स्तर पर होना संभावित है इसके पहले चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार पिछले विधानसभा और लोकसभा में जिलों में पदस्थ रहने वाले अफसरों को सरकार को हटाना पड़ेगा।
भाजपा के प्रत्याशियों से गोपनीय स्तर पर रायशुमारी भी की जा रही
यहां वर्तमान विधायक व प्रत्याशियों को बड़ा टेंशन है। चुनाव में सरकार आने के बाद ही जिले में कांग्रेस ने अपने हिसाब से बड़े स्तर पर फेरबदल किया था हालांकि अब बदलाव ज्यादा इसलिए भी नहीं होगा क्योंकि ज्यादातर सारे जीते हुए कांग्रेसी ही बागी होकर भाजपा में शामिल हुए है। ऐसे में बदलाव की स्थिती ज्यादा नहीं बनेगी जबकि थाना प्रभारी व अफसर विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान भी मौजूद रहे है। उन्हें चुनाव आयोग बाहर का रास्ता दिखाएगा इसके लिए भाजपा के प्रत्याशियों से गोपनीय स्तर पर रायशुमारी भी की जा रही है। जिन थानों में टीआई हटाये जाने है वहां दूसरों को लाने की तैयारी जोरशोर से शुरू हो चुकी है ऐसे में कई अफसर वापसी कर सकते है। वहीं कुछ तात्कालिक तौर पर लूप लाइन में जाने के बाद चुनाव के बाद वापसी कर सकते हैं।
Labels: Gwaliyar


