कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने कांग्रेस नेत्री अलका लांबा पर केस दर्ज कराया ट्वीट विवाद के चलते।
ट्वीट पर विवाद / दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने कांग्रेस नेत्री अलका लांबा पर दर्ज कराया केस, कहा- परिवार की भावनाएं आहत हुईं
अलका लांबा ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर 22 मई को विवादित ट्वीट किया था।
कुलदीप सेंगर की बेटी ने एसपी विक्रांत वीर से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपाएसपी ने कहा- नगर कोतवाली केस दर्ज करने का दिया आदेश
उन्नाव. कांग्रेस नेत्री अलका लांबा अपने एक ट्वीट के कारण विवादों से घिर गई हैं। मामला दुष्कर्म केस में सजायाफ्ता उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा है। सेंगर की बेटी ने रविवार को एसपी विक्रांत वीर से मुलाकात कर अलका लांबा पर नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि, अलका ने टि्वटर पर पिता कुलदीप सेंगर की रिहाई की झूठी बात फैलाई और विवादित टिप्पणी की। जिस पर तमाम कमेंट हुए। इससे पूरे परिवार को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। सेंगर की बेटी ने अलका के अलावा कांग्रेस नेत्री धारणा पटेल पर केस दर्ज कराया है।
शुरुआत से पॉलिटिकल कांसपेरेसी रहा मेरे पिता का केस
एसपी से मुलाकात के बाद सेंगर की बेटी ने कहा- अलका लांबा ने एक ट्वीट किया था कि मेरे पिता को जमानत को मिल गई है। साथ में कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, जमानत किसी और की हुई थी। टि्वट पर कई तरह के कमेंट आए, जिससे मुझे व मेरे परिवार को मानिसक रुप से परेशान होना पड़ा है। मेरे परिवार ने इस मामले में कोई जमानत याचिका दाखिल नहीं की गई थी। इसलिए मैं एसपी से मिली हूं। उन्हें पत्र दिया है कि, कोई भी बिना जानकारी के हमारे बारें में ट्वीट न करे। यह केस शुरुआत से एक पॉलिटिकल कांसपेरेसी रहा है। जैसे ही ये लोग देखते हैं कि मामला शांत हो रहा है, वैसे ही झूठी निराधार बातों को उठाकर फिर से चर्चा में ला दिया जा सकता है। मेरे व मेरी बहन पर आपत्तिजनक टि्प्पणी की जाती है।
नगर कोतवाली में दर्ज हो रहा केस
उन्नाव जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा- पूर्व विधायक की बेटी का आरोप है कि, @LambaAlka और @DharnaPatelINC से आपत्तिजनक टि्प्पणी की गई है। इस संबंध में नगर कोतवाली में केस दर्ज किया जा रहा है। विवेचना के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान में तिहाड़ जेल में निरुद्ध सेंगर
मालूम हो कि, साल 2017 में उन्नाव की एक युवती ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले की सीबीआई ने जांच की थी। इस मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आईपीसी की धारा 376, 304 (2), 120 बी के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में कुलदीप सिंह सेंगर तिहाड़ जेल में निरुद्ध हैं।
जिन बलात्कारियों( BJP नेता) पर CM #ढोंगी, MP #साक्षी, HM शाह, PM मोदी जी आशीर्वाद हो, आखिर उसे कोई भी अदालत अधिक समय तक सलाखों के पीछे नहीं रख सकती...
HC के जज ने ऐसा कर बस अपनी जान बचाई है... 🇮🇳🙏.
महिला मंत्री स्मृति ईरानी को अपने इस नेता की रिहाई मुबारक.
उन्नाव के पूर्व भाजपा विधायक के अभियुक्त और भाई को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी। दो अन्य के साथ उन्नाव जेल के अंदर एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने और उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया गया।
क्या ये न्याय है
उन्नाव ब्यूरो
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home