Sunday, May 24, 2020

बरेली जिला के साहूकारा निवासी अशोक अग्रवाल की कोरो ना से मौत।

*बरेली- किला के साहूकारा निवासी अशोक अग्रवाल की कोरोना से मौत, आईवीआरआई से अभी आई रिपोर्ट से हुआ खुलासा, 20 मई को हुई थी 70 वर्षीय अशोक जी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, आईवीआरआई से अभी 2 और लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अशोक जी ने बरेली के कई निजी अस्पतालों में कराया था इलाज, बरेली में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुई 24, जबकि कोरोना से अब तक 2 लोगो की हो चुकी है मौत, बरेली में अब तक कोरोना के 36 मरीज आ चुके है सामने, 10 मरीज सही होकर जा चुके है घर, अशोक जी के संपर्क में आने वालों की स्वास्थ्य विभाग कर रहा है छानबीन, संपर्क में आने वाले सभी लोगो के सैम्पल लेकर किया जाएगा क्वारंटाइन, साहूकारा को बनाया जाएगा हॉटस्पॉट, जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने की पुष्टि।
बरेली संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home