नगर आयुक्त पर महंगे दाम पर सेनेटाइजर की खाली बोतलें खरीदने का आरोप, लखनऊ मेयर ने दिया जांच का आदेश
लखनऊ, 08 मई 2020, विश्व में फैली को रोना महामारी के समय एक तरफ जहां समस्त नगर निगम परिवार द्वारा लखनऊ वासियों की सुरक्षा एवं भोजन वितरण आदि व्यवस्थाओं हेतू अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ कर्मचारी महामारी के दौरान घपला करके हमारे अच्छे प्रयासों पर पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं जानकारी में आया है कि हॉटस्पॉट इलाकों में 50 एमएल सैनिटाइजर बांटने के लिए लगभग 2 रुपए प्रति शीशी की दर से मिलने वाली 10 हजार खाली शीशियों को 10 रुपए प्रति शीशी की दर से खरीदा गया ऐसे कठिन समय में ऐसी सूचना अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है इसी प्रकार से मास्क एवं अन्य उपकरणों में अनियमियता की शिकायतें भी प्राप्त हो रही है।
50 एमएल की प्लास्टिक की खाली बोतलें मंगाई जिसकी कीमत दो रुपए लेकिन उसका बिल दस रुपए बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया
बताते चले कि राजधानी लखनऊ में महंगे दाम पर 50 एमएल की खाली बोतले खरीदने के प्रयास को महापौर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने नगर आयुक्त को कड़ा पत्र लिखते हुए जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसमें नगर निगम के सफाई कर्मचारियों व हॉट स्पॉट इलाकों में सेनेटाइजर वितरित करने के लिए 50 एमएल की प्लास्टिक की खाली बोतलें मंगाई गई। उसकी कीमत दो रुपए होगी लेकिन उसका बिल दस रुपए बनाकर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया।
नगर आयुक्त को कड़ा पत्र लिखते हुए जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश..
महापौर संयुक्ता भाटिया ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस समय नगर निगम परिवार शहरवासियों की सुरक्षा एवं भोजन वितरण अभूतपूर्व कार्य करने में जुटा है। वहीं कुछ कर्मचारी महामारी के दौरान घपला करने के प्रयास में हैं। नगर निगम के अच्छे कार्यों पर पानी फेरने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मास्क एवं अन्य उपकरणों की खरीद में भी अनिमितता की शिकायतें प्राप्त हो रही है। उन्होंने नगर आयुक्त को इस मामले में तत्काल जांच कराने व 24 घंटे में खरीद प्रक्रिया से अवगत कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
लखनऊ संवाददाता संजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: LUCKNOW


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home