दरोगा की सरकारी रिवाल्वर चोरी रिपोर्ट दर्ज।
फाफामऊ चौकी में तैनात दरोगा शिवमूरत यादव की सरकारी पिस्टल चोर उड़ा ले गए। घटना शनिवार रात की है जब वे फाफामऊ के सेक्टर बी स्थित घर पर सो रहे थे।
उन्होंने बताया रात में सोते वक्त वह दरवाजा बंद करना भूल गए। सुबह नींद खुलने पर पिस्टल कमरे से गायब मिली। दरोगा ने तहरीर देकर सोरांव थाने में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संवाददाता की रिपोर्ट (शिव यादव)


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home