बिग ब्रेकिंग: योगी के आदेशों की उड़ी धज्जियां, लॉकडाउन में भूखें ग्रामीण व क्षेत्रीय लोगो ने मोहनलालगंज तहसिल का किया घेराव
- लखनऊ में कोटेदार जम कर उड़ा रहे योगी के आदेशों की धज्जियां
- लॉकडाउन में पेट की भूख मिटाने के लिए ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगो ने मोहनलालगंज तहसिल का किया घेराव
- पूरे मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर मोहनलालगंज की भूमिका संदिग्ध
जहां एक तरफ पूरा भारत कोरोना कोविड 19 जैसी महामारी से जूझ रहा है, व पूरे भारत मे 25 मार्च 2020 से लॉक डाउन कर जनता से अपील की है कि आप अपने घरों में रहें। वही राजधानी के चंद कोटेदार गरीब असहाय लोगो का कुछ राशन हड़पने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है। ताजा मामला थाना मोहनलालगंज के अंतर्गत का है जहां 9 मई 2020 को कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को राशन के लिये 8 दिनों से टरकाने व 1 मई से आज 9 मई 2020 तक राशन न देने को लेकर क्षेत्रीय लोगो द्वारा मोहनलालगंज तहसील परिसर में एस०डी०एम० पल्लवी मिश्रा से शिकायत करने पहुचे लोग
मौके पर नही थी एस०डी०एम० साहिबा, करीब 2 घंटे बाद पहुचीं तहसील।
क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार हम लोगो को राशन देने में कई अनिमित्ताये बरत रहें है, और हम अपने पेट की भूख मिटाने के लिये तहसील में आये है हमे कोई शौक नही की लॉक डाउन में घर के बाहर बिना वजह निकले। मोहनलालगंज के कोटेदार के प्रति क्षेत्रीय लोगो मे काफी रोष है।
जीत नारायण संवाददाता के साथ छायाकार नीरज कश्यप की रिपोर्ट

- अब देखने वाली बात यह होगी कि एस०डी०एम० पल्लवी मिश्रा साहिबा लॉकडाउन में मोहनलालगंज तहसील के कोटेदार से क्षेत्रीय लोगो को कब तक राशन उपलब्ध करा पाती है।
जीत नारायण संवाददाता के साथ छायाकार नीरज कश्यप की रिपोर्ट
लखनऊ संवाददाता संजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: LUCKNOW

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home