यूपी में लॉकडाउन में कोई ढील नहीं मिलेगी
*यूपी में लॉकडाउन में कोई ढील नहीं मिलेगी।*
*लखनऊ* यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज स्पष्ट कहा है कि यूपी में लॉकडाउन में कोई ढील नहीं दी जाएगी। अगर ऐसा किया गया तो कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा है।
लॉकडाउन 4.0 सोमवार से शुरू हो रहा है।
केंद्र सरकार इसके लिए गाइडलाइन जारी करने जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की इस गाइडलाइन का इंतजार कर रही है हालांकि यूपी में चौथे चरण के लॉकडाउन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
एक चैनल के इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन लोगों ने चौथे चरण के लॉकडाउन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइन आने का इंतजार किया जा रहा है। योगी ने कहा कि यूपी में भारी संख्या में प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं। ऐसे में अगर लॉकडाउन में छूट दी गई तो यूपी की स्थिति गंभीर हो सकती है और यहां कम्युनिटी स्प्रेड हो सकता है। योगी ने स्पष्ट कहा है कि यूपी में कोई ढील नहीं दी जाएगी।
लखनऊ संवाददाता
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home