सरकार से कुछ चाहत।
सरकार जनता के लिए बहुत चिंतित है पब्लिक स्कूलों को कह रही है कि स्कूल फीस ना ले या जिस तरह अभी भावक दे सके उससे ऊपर दबाव ना बनाएं।
मगर अगर सरकार जब जनता के लिए इतनी चिंतित है तो अपने वो विभाग जिससे जनता सीधे जुड़ी है उनका भी बिल माफ करदे।
बिजली विभाग
बीएसएनएल
गृह कर
जल कर
सेल टैक्स
इसी प्रकार के अन्य डिपार्टमेंट है जो सरकार के है जिसका संचालन खुद सार कर करती है ।साथ ही पीछे बैंक की किश्ते तीन महीने के लिए रोकी गई थी आज उन्हें 6महीने कर दिया गया जनता के ऊपर लोड बढ़ रहा है साथ अगर किसी के खाते में पैसा है जोकि खराब समय के लिए रोक रखा है तो प्राइवेट बैंक ईसीएस के द्वारा काट लेती है पता ही नहीं चलता।
अगर आप लोग मेरी बात से सहमत है तो मेरी आवाज़ बुलंद करके इसे आगे बढ़ाए ताकि हम माध्यम वर्गीय लोगो की आवाज़ सरकार तक पहुंचे।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home