Monday, May 11, 2020

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर, मेरठ और आगरा में लॉकडाउन का सख्ती से पालन न होने

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर, मेरठ और आगरा में लॉकडाउन का सख्ती से पालन न होने 

पर नाराज़गी जताई। इन तीनों जिलों में संक्रमण बढ़ने पर उन्होंने वहां लॉकडाउन में विशेष सख्ती बरतने को कहा है। इन जिलों में विशेष टीम के रूप में वरिष्ठ आईएएस, पुलिस व चिकित्सा अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कानपुर में यूपीसीडा के एमडी अनिल गर्ग और आईजी दीपक रतन, आगरा में प्रमुख सचिव आलोक कुमार और आईजी विजय कुमार, मेरठ में प्रमुख सचिव टी. वेंकटेश और आईजी लक्ष्मी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। आगरा में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे को कैम्प करने के निर्देश दिए। इन सभी के साथ स्वास्थ्य विभाग के भी दो वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती के आदेश हुए हैं।

लखनऊ संवाददाता
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home