Saturday, May 2, 2020

उपजिलाधिकारी ने कस्बे में भृमण कर लोगो को कोरोना से सतर्क रहने की अपील की





एस. हसन जाज़िब आब्दी(मितौली/खीरी): मितौली उप जिलाधिकारी मितौली दिग्विजय सिंह व पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार की अगुवाई में और थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी ने मैं हमराही फोर्स के साथ मितौली कस्बे में पैदल भ्रमण कर आम नागरिकों को कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए घरों में ही रहने की सलाह दी

लखीमपुर जनपद ग्रीन जोन मैं परिवर्तित होने का श्रेय जिला अधिकारी खीरी शैलेंद्र सिंह एवं पुलिस प्रमुख खीरी पूनम जी के कुशल निर्देशन में जिले के समस्त उप जिलाधिकारी तथा समस्त पुलिस उपाधीक्षक तथा समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टॉप तथा स्वास्थ्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को जाता है उप जिलाधिकारी मितौली दिग्विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार व थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी के अथक प्रयासों से थाना मितौली क्षेत्र मैं शासन द्वारा संचालित लॉक डाउन का प्रयोग समस्त नागरिकों द्वारा किया गया जिसके कारण मितौली तहसील क्षेत्र में एक भी कोरोनावायरस पॉजिटिव केस नहीं निकला सभी अधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं खीरी जिले को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ग्रीन जोन में परिवर्तित किए जाने के क्रम में उप जिलाधिकारी मितौली दिग्विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार द्वारा थाना मितौली मुख्यालय पर 1:00 बजे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home