Friday, June 26, 2020

जनपद लखीमपुर में आज 4 पाजिटिव बढ़े कुल कोविड मरीज 112 ठीक

शासन का सहयोग करें
जनपद लखीमपुर में आज 4 पाजिटिव बढ़े कुल कोविड मरीज 112 ठीक हुए 84 ऐक्टिव 28 सावधान रहें। मास्क लगाए 6 फिट की डिस्टेंस बनाएं बार बार हाथ सेनीटाइज करें। 


ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

लखीमपुर खीरी 26 जून 2020। अभी अभी प्राप्त सूचना के अनुसार 164 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 04 पॉजिटिव और 160 नेगेटिव है।

लखीमपुर खीरी 26 जून 2020। अभी अभी प्राप्त सूचना के अनुसार 164 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 04 पॉजिटिव और 160 नेगेटिव है। 


पहला पॉजिटिव जिला मुख्यालय के मेला मैदान, निकट : रामनाथ चक्की मकान नंबर 197 का निवासी है। अभी हाल ही में गुरुग्राम हरियाणा से आया है। वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में है।

दूसरा पॉजिटिव  एस.एस.बी. से है। जो एस.एस.बी. कैंप महेवागंज, लखीमपुर के आवासीय परिसर में क्वॉरेंटाइन है। जो हाल ही में दिल्ली से आया है।
                 
तीसरा पॉजिटिव तहसील एवं नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के वार्ड नंबर  21 मोहल्ला सरैंया का निवासी है। वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में है, जो हाल ही में मुंबई से आया है।

चौथा पॉजिटिव तहसील सदर विकास खंड फूलबेहड़ के ग्राम परसेहरी कला का निवासी है। जो हाल ही में नोएडा से आया है। वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में है।

अतः इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 112 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार उपरांत 84 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 28 एक्टिव पॉजिटिव केस है।

ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

                               ----------------

Labels:

जनपद लखीमपुर में आज 4 पाजिटिव बढ़े कुल कोविड मरीज 112

प्रशासन का सहयोग करे
जनपद लखीमपुर में आज 4 पाजिटिव बढ़े कुल कोविड मरीज 112
 ठीक हुए 84 ऐक्टिव 28 सावधान रहें। मास्क लगाए 6 फिट की डिस्टेंस बनाएं बार बार हाथ सेनीटाइज करें 


ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

Tuesday, June 16, 2020

लखीमपुरखीरी - 19 शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा,

लखीमपुरखीरी - 19 शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा, 

बीएसए कार्यालय में चल रही सघन जांच, सभी शिक्षकों की फाइले खंगाली जा रही, 2019 से लगातार गायब चल रहें शिक्षक, अलग-अलग ब्लाकों में तैनात हैं शिक्षक

 ब्यूरो
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

Wednesday, June 3, 2020

ब्रैकिंग न्यूज़ बाघ ने किया युवक पर हमला

ब्रैकिंग न्यूज़

बाघ ने किया युवक पर हमला

मोहम्मदी से लखीमपुर मार्ग पर स्थित कठिना नदी के पुल पर ज़िला सीतापुर के पिशावा के क्षेत्र अमीर नगर पकरा  से पप्पू अपने रिश्तेदार के घर हरीनगर (कुम्भी) आ रहे थे और रास्ते में कठिना नदी के पुल पर  पेशाब करने के लिए रुके। ताक लगाए बैठे बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बाल-बाल बचा युवक।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

लखीमपुर खीरी कल श्रमिकों को लेकर लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी ट्रेन

लखीमपुर खीरी
कल श्रमिकों को लेकर लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी ट्रेन

हरिद्वार से चलकर सीधे लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी ट्रेन
ट्रेन के जरिए आएंगे हजारों श्रमिक
रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू।

लखीमपुर संवाददाता
अंशुमाली  सिन्हा की रिपोर्ट 


Labels:

Saturday, May 30, 2020

लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। चिकित्सीय मानकों एवं अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्यवाही ढखेरवा जम्होरा रोड

लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। चिकित्सीय मानकों एवं अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्यवाही ढखेरवा जम्होरा रोड स्थित कनक हॉस्पिटल अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह से किया गया सील उप जिलाधिकारी धौराहरा एसo सुधाकरन एवं सीoएचoसी अधीक्षक डॉक्टर सुभाष वर्मा , निघासन कोतवाली निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने  चिकित्सीय मानक एवं दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने पर कनक हॉस्पिटल  को पूरी तरह से किया सील  अस्पताल में तमाम चिकित्सीय उपकरण मिले लेकिन रजिस्ट्रेशन के मुताबिक कोई भी डिग्री धारक डॉक्टर व स्टाफ नहीं मिला चैनल के अंदर से प्रशासन को देखकर अस्पताल संचालक ने भर्ती मरीजों को दो मंजिल पर एक कमरे में छुपा दिया ढखेरवा चौकी इंचार्ज  ने छानबीन के बाद मरीजों  को ऊपर से नीचे उतारा जिसमें एक मरीज का हाइड्रोसील का ऑपरेशन हुआ था दूसरे को सीने में दर्द था सभी को एंबुलेंस बुलाकर बुलाकर रमियाबेहड़ भर्ती कराया फिलहाल मौके पर डॉक्टर नीतीश (M.S) मिले जिनसे काफी पूछताछ के बाद चिकित्सीय अनियमितताओं को लेकर एसडीएम ने फटकार लगाई साथ ही वार्ड बॉय और स्वीपर दो लड़के मौके पर मिले अन्य इधर-उधर भागने में कामयाब रहे जो प्रपत्र मिले उसमें भी काफी खामियां मिली। फिलहाल प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर अग्रिम आदेशों तक अस्पताल को सील कर दिया है।

संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की 

Labels:

Saturday, May 2, 2020

उपजिलाधिकारी ने कस्बे में भृमण कर लोगो को कोरोना से सतर्क रहने की अपील की





एस. हसन जाज़िब आब्दी(मितौली/खीरी): मितौली उप जिलाधिकारी मितौली दिग्विजय सिंह व पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार की अगुवाई में और थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी ने मैं हमराही फोर्स के साथ मितौली कस्बे में पैदल भ्रमण कर आम नागरिकों को कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए घरों में ही रहने की सलाह दी

लखीमपुर जनपद ग्रीन जोन मैं परिवर्तित होने का श्रेय जिला अधिकारी खीरी शैलेंद्र सिंह एवं पुलिस प्रमुख खीरी पूनम जी के कुशल निर्देशन में जिले के समस्त उप जिलाधिकारी तथा समस्त पुलिस उपाधीक्षक तथा समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टॉप तथा स्वास्थ्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को जाता है उप जिलाधिकारी मितौली दिग्विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार व थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी के अथक प्रयासों से थाना मितौली क्षेत्र मैं शासन द्वारा संचालित लॉक डाउन का प्रयोग समस्त नागरिकों द्वारा किया गया जिसके कारण मितौली तहसील क्षेत्र में एक भी कोरोनावायरस पॉजिटिव केस नहीं निकला सभी अधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं खीरी जिले को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ग्रीन जोन में परिवर्तित किए जाने के क्रम में उप जिलाधिकारी मितौली दिग्विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार द्वारा थाना मितौली मुख्यालय पर 1:00 बजे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

Labels: