Friday, May 22, 2020

जिलाधिकारी, डीआईजी' उप जिलाधिकारी सदर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी, डीआईजी' उप जिलाधिकारी सदर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण


कानपुर-जिलाधिकारी डॉ० ब्रह्मदेव तिवारी, डीआईजी' एसएसपी अनन्त देव तथा उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया सबसे पहले जिलाधिकारी बारा टोल प्लाजा पहुचे जहां पर आने वाले प्रवासी मजदूर व श्रमिकों को रोक कर भोजन पानी दिया जा रहा था। यहां पर प्रवासी मजदूरों को इस समय रात्रि के कारण रोका गया है ताकि वह सुबह पुनः जा सके सचेंडी बार्डर पर बसे लगाई गई है ताकि लोगो को बसों से भी भेजा जा सके तत्पश्चात जिलाधिकारी  ने कोरोंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया सबसे पहले सचेंडी स्थित सत्संग भवन का निरीक्षण किया जहां पर प्रवासी मजदूरों को रोका गया था उन्होंने ने यहां के मजदूरों से उनके नाम पूछे तो गुड़िया ने बताया कि वह सचेंडी की ही रहने वाली है काम करने के लिए बाहर गई थी उन्हें यहां पर रोका गया है इस पर जिलाधिकारी महोदय ने अभी से पूछा कि उन्हें खाने पीने की कोई समस्या तो नही है इस पर अभी लोगो ने कहा कि कोई समस्या नही है उन्होंने पूछा कि बच्चों को दूध मिल रहा है तो सभी ने बताया कि मिल रहा है। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय पी०एस०आई०टी० में बनाए गए दूसरे कोरोंटिन सेंटर का निरीक्षण किया जहां पर लगभग 200 लोगो को रोकने की व्यवस्था की गई है सभी को देखा

कानपुर मुख्य संवाददाता
आचमन श्रीवास्तव 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home