Thursday, May 21, 2020

अपात्रा व्यक्तियों को किया जाएगा खाद्य सुरक्षा सूची से निष्काशित।

अपात्रा व्यक्तियों को किया जायेगा खाद्य सुरक्षा सूची से निष्कासित


धौलपुर, 21 मई।


 जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि संज्ञान में आया है कि जिले में एक ही व्यक्ति के नाम से एक से अधिक डुप्लीकेट या बोगस राशनकार्ड बने हुए है जिनका दुरूपयोग किये जाने की संभावना है। साथ ही राशनकार्डो में फर्जी यूनिट व मृत सदस्य/विवाहोपरान्त भी सदस्यों के नाम यथावत जुडे हुए है जिन पर अवैध रूप से राशन सामग्री ली जा रही है। उन्होनें बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पर गठित कोर गु्रप/निगरानी दल/ग्राम विकास अधिकारी/पटवारी के माध्यम से अपात्रा व्यक्तियों की जांच कराकर उनको खाद्य सुरक्षा सूची से निष्कासित कर सूचना अन्दर पांच दिवस में जिला रसद कार्यालय धौलपुर को उपलब्ध करावें। अपात्रा लोगोें के निष्कासन की इस प्रक्रिया में उचित मूल्य दुकानदारों एवं बीएलओं से सहयोग लिया जाना अपेक्षित है। जिला कलक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत जिले में सरकारी कर्मचारी/अपात्रा परिवार उक्त योजना का नियमित लाभ ले रहें है जिससे वास्तविक रूप से पात्रा व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा का लाभ नही मिल पा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार न केवल अपात्रा व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा सूची से निष्कासित किया जायेगा बल्कि उनके द्वारा पूर्व में अवैध रूप से ली गई राशन सामग्री की वसूली भी की जायेगी।
धौलपुर ब्यूरो
मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home