खुश खबरी ट्रेन और हवाई सेवा हुई बहाल पर सरकार ने बदले नियम, टिकट बुकिंग से पहले जरूर पढ़ें खबर
खुश खबरी ट्रेन और हवाई सेवा हुई बहाल पर सरकार ने बदले नियम, टिकट बुकिंग से पहले जरूर पढ़ें खबर
200 नॉन-एसी ट्रेनें चलाने के फैसले के एक दिन बाद सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ाने शुरू करने जा रही है। हवाई अड्डों ने सरकार के सहयोग से कोरोना वायरस से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। देश के एक तिहाई से अधिक कोरोना मामले वाले राज्य महाराष्ट्र ने कहा था कि, वह एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच में असमर्थता जताई थी। जिसके बाद नई व्यवस्था को लागू करने का फैसला किया गया है।
21 मई से सुबह 10 बजे से शुरू होगी ट्रेन टिकटों की बुकिंग, IRCTC से करवाना होगा सीट रिजर्वेशन
यात्रियों को एक टिकट बार कोड दिया जाएगा
एक अधिकारी ने बताया कि, हवाई अड्डों पर लागू होने वाला नया प्रोटोकॉल न्यूनतम संपर्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर आधारित होगा।
एयरपोर्ट पर संपर्क विहीन चैंकिग होगी। यात्रियों को एक टिकट बार कोड दिया जाएगा जो उन्हें हवाई अड्डे में एंट्री देने का काम आएगा। इसके साथ ही चेक-इन सामान पर कोई बैग टैग इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि, विमान ही एकमात्र ऐसी जगह होगी जहां सामाजिक दूरी को बनाए नहीं रखा जा सकता है।
यात्रियों को बैग पर खुद पहचान चिह्न लगाने होंगे
अधिकारियों ने बीच की सीटों को खाली छोड़ने की बात पर कहा कि बैठने की क्षमता में 3 प्रतिशत की कमी से टिकट की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, कंप्यूटर बेस्ड बैगेज टैग के लिए बातचीत चल रही है, अगर यह विफल हो जाती है तो यात्रियों को बैग पर पहचान चिह्न लगाने की आवश्यकता हो सकती है। हवाईअड्डे के सभी स्थानों पर -गेट्स के बाहर से लेकर कैफेटेरिया तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
एयरपोर्ट्स पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मार्किंग की गई
अधिकारियों ने बताया कि, एयरपोर्ट्स पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मार्किंग की गई है। इनमें से अधिकतर वे हवाईअड्डे हैं जहां पहले से ही विदेशों से भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। एयरपोर्ट का जिम्मा संभालने वाली जीएमआर कंपनी ने एयरपोर्ट खोलने के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में एयरपोर्ट पर गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है। इसके साथ ही सामान ले जाने वाली ट्रॉलिओं के लिए भी खास इंतजाम किया गया है।
दिल्ली ब्यूरो
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Labels: Delhi

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home