कानपुर सेंट्रल की कारगुजारियों की पोल खोलने से बौखलाया रेल प्रशासन स्टेशन पर लगाया मीडिया बैन
कानपुर सेंट्रल की कारगुजारियों की पोल खोलने से बौखलाया रेल प्रशासन स्टेशन पर लगाया मीडिया बैन
_____________कानपुर
करोंना काल में हुई बंदी ने जहां देश को झकझोर दिया वहीं अपनों के बीच पहुंचने की होड़ ने प्रवासी मजदूरों को दरबदर की ठोकर खाने को मजबूर कर दिया प्रवासियों को गंतव्य तक पहुंचाने की मुहिम की शुरुआत तो अच्छी थी पर कानपुर सेंट्रल सहित देश के कई स्टेशनों में यात्रियों के साथ जो हुआ उसे शब्दों में बयां नही किया जा सकता यात्रियों की टिकट तो सूपर फास्ट बनाई गई पर गाडिया बैल गाड़ी की तरह चलाईं गई जिससे तपती गर्मी में प्रवासी मजदूरों सहित कई लोग ट्रेन के टॉयलट का गरम पानी पीने को मजबूर हों गये। सोचने वाली बात है के तपती गर्मी में जहां पानी की मांग बढ़ जाती है ठीक उसी समय स्टेशनों के फ्रीजर खराब हों जाते है या जो फ्रीजर चलते है उनमें पानी के स्पीड कछुये के चाल जैसी क्यों होती है। स्टेशन के प्लेटफार्म में भले ही गाड़ी 10मिनट रोकी जाये पर स्टेशन के आउटर पर गाड़ी आधे आधे घंटे क्यों रोकी जाती है। इसका मुख्य कारण है यात्रियों के साथ पानी के नाम पर लूट करना यानी आउटर पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा पानी के ठेकेदार अपनी गैंग को सक्रिय कर देते है उसके बाद पानी की नकली बोतल जिसका वास्तविक मूल्य 6रूप होता है उसे तीन गुणा या उससे भी अधिक दामों में बेचा जाता है। अब इस चिलचिलाती गर्मी में आखिर कबतक यात्री अपनी प्यास रोक पायेगा जब साथ में परिवार हों तो उसे झकमारकर अपने बच्चों की प्यास बुझाने के लियें बोतल खरीदनी ही पड़ती है। ऎसा नही की आउटर पर केवल पानी का काला करोबार होता है पान मसाला सिगरेट बेचते भी औरतें लड़कियां देखी जा सकती है। अब इन्हीं सारी गतिविधियों को यदि मीडिया उजागर करता है तो झुंझलाहट में रेलवे प्रशासन स्टेशन के अन्दर मीडिया के जाने पर प्रतिबंध लगा देता है इससे साफ झलकता है के इस लूट का समर्थन रेलवे प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। आज जब विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकारों ने रेलवे प्रशासन से सवाल किया के मीडिया पर प्रतिबंध का क्या कारण है तो किसी अधिकारी ने कोई जवाब नही दिया।इस देश में सच्चाई को छुपाना व मीडिया पर प्रतिबंध लगाना वाकई शर्मनाक क्रत्य है औऱ पूरा मीडिया जगत कानपुर सेंट्रल के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करता है।
खबर सूत्रों से
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home