Thursday, May 14, 2020

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बाहर से आए हुए व्यक्तियों के बारे में जनपद वासियों से संबंधित अधिकारी को सूचना देने की अपील किया.

बांगरमऊ/इन मजदूरों को लाने के लिए परिवहन निगम की कुल छह बसें लगाई गई। तहसील प्रशासन द्वारा सभी पृथक वास केंद्रों पर सभी प्रवासियों के लिए भोजन व बिस्तर आदि की व्यवस्था पहले से ही चाक-चौबंद की जा चुकी है।
विभिन्न रेलगाड़ियों से जिले पर आए कुल 215 प्रवासी मजदूरों को आज रोडवेज की बसों से यहां लाया गया। इनमें नगर के आरडीएस मेमोरियल स्कूल केंद्र में 110और इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 77 तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 51 प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल के रूपरानी विश्वनाथ इंटर कॉलेज गौरैया खुर्द में 50 और शकुंतला देवी काशीराम इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद में 27 तथा मां भगवती राजकुमार पटेल विधि महाविद्यालय नेवल में कुल 49 प्रवासियों को रोका गया है। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर भोजन पेयजल व बिस्तर आदि की व्यवस्था शासन द्वारा कराई जा रही है

ब्यूरो उन्नाव  पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home