हमीरपुर जनपद में कोरॉना ने दी दस्तक
हमीरपुर जनपद में कोरोना ने दी दस्तक
हमीरपुर। अभी तक कोरोना से मुक्त चल रहे हमीरपुर जिले को जोरदार झटका लगा है। यहां के मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के चिल्ली गांव में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताते हैं कि एक युवक किडनी का इलाज कराने उरई मेडिकल कॉलेज आता जाता था।
इसी दौरान वह संक्रमण की चपेट में आ गया।
दो दिन पूर्व उक्त युवक का सैंपल लिया गया था। उरई सीएमओ ने युवक के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट हमीरपुर सीएमओ को भेजी है। सीएमओ ने डाक्टरों की टीम को उसके गांव रवाना कर दिया है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home