Monday, May 11, 2020

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाली नकारा बताया

लखनऊ

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाली और नकारा बताया

अखिलेश ने कहा कि लोग सड़कों पर हैं और उन्हें घर पहुंचाने कि सरकार की सारी कोशिशें विफल साबित हो रही हैं

बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर सरकार ठेंगा दिखा रही है

प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है ऐसे में कोई भी यूपी में निवेश नहीं करना चाहेगा

मजदूर विरोधी भाजपा सरकार श्रमिक कानून को 3 साल के लिए स्थगित कर श्रमिक शोषण करने का काम कर रही है

अखिलेश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रमिक कानून में बदलाव से श्रमिकों को 12 घंटे काम करना होगा जबकि उन्हें 8 घंटे का ही पैसा मिलेगा

यादव ने कहा कि निवेश के नाम पर प्रदेश में खूब कार्यक्रम हुए लेकिन एक पैसे का भी फायदा नहीं हुआ

अखिलेश ने कहा कि यह पूंजी पतियों की सरकार है गरीब मजदूर को सरकार से 1% भी फायदा नहीं मिलेगा
लखनऊ संवाददाता
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home