Sunday, May 10, 2020

प्रवासी मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान बॉर्डर पर भिड़े पुलिस कर्मी

*प्रवासी मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश-राजस्थान*
*बॉर्डर पर भिड़े पुलिसकर्मी, कई घायल*
         मथुरा। उत्तर प्रदेश-और राजस्थान बार्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस में टकराव हो गया। यह टकराव प्रवासी मजदूरों के कारण हुआ। राजस्थान से मजदूर यूपी में घुस रहे थे जिन्हें पुलिसकर्मी रोक रहे थे, इसी बात पर भिड़ंत हो गई। 
    इस घटना में जाजमपट्टी चौकी इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
जयपुर संवाददाता
मुकेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home