अलग अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे तीन यात्रियों की यात्रा के दौरान हुई मौत।
*_अलग अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे तीन यात्रियों की यात्रा के दौरान हुई मौत_*
*_जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी को निशुल्क वाहनों की व्यवस्था करते हुए उनके शवों के गृह जनपद भेजने की व्यवस्था की जा रही हैं_*
_कानपुर-अलग अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के परिजनों ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन में सूचना किया कि उनके साथ उनके परिजन की मृत्यु हो गई है जो पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे जिसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी तीनों यात्रियों के परिजनों से संपर्क करते हुए उनकी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी की जिस पर सभी के द्वारा बताया गया कि यह किसी ना किसी गंभीर बीमारी के कारण इनकी मृत्यु हुई है जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए सभी तीनों डेड बॉडी को मोर्चरी में रखा गया मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीनों डेड बॉडी को भेजने के लिए गाड़ी का खर्च स्वंय दिए जाने के लिए कहा साथ ही उनके परिजनों के लिए बेहतर व्यवस्था भी किये जाने के निर्देश दिये जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने सभी के लिए उचित व्यवस्था करायी_
*_1-नागालैंड के फेरन जिले की रहने वाली 23 साल की एक नागा महिला का शव को ले जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उचित वाहन की व्यवस्था कराते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समस्त खर्चे वहन करते हुए गाड़ी से नागालैंड के लिए भेजा गया_*
*_2. मुन्नी देवी, एफ -80 सीवान जिले, बिहार से, ट्रेन 92223, सूरत से छपरा, बीआर, वृद्ध महिला का रास्ते में निधन हो गया_*
*_3. राजेंद्र प्रसाद, एम-48, उन्नाव से विजयवाड़ा से लखनऊ तक ट्रेन नंबर 07230 में यात्रा करते हुए वह आंध्र-प्रदेश में एक आइकॉमर विक्रेता थे_*
_सभी तीनों के परिवारों से संपर्क करते हुए सभी 3 मामलों के लिए सर्वोत्तम सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए सभी को निशुल्क वाहनों की व्यवस्था करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उनके गृह जनपद भेजने की व्यवस्था की जा रहा है जिसमें नागालैंड निवासी को रवाना कर दिया गया है_
लखनऊ संवाददाता
अनुज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home