महिला काज़ी ने महिला पुलिस कोरोना वारियर्स की हौसलाअफजाई की
महिला काज़ी ने महिला पुलिस कोरोना वारियर्स की हौसलाअफजाई की
उन्नाव। उत्तर प्रदेश की पहली महिला काज़ी ए शहर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की वक्ता डॉ हेना ज़हीर ने उन्नाव शहर कोतवाली के अंतर्गत सभी महिला पुलिस कोरोना वारियर्स को उपहार व सेनिटाइजर भेंट कर उत्साहवर्धन किया। इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स और रोटी कपड़ा बैंक के सहयोग से कोतवाली परिसर में वितरण कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित हुआ। इस अवसर पर विश्व स्तरीय मैनेजमेंट गुरु डॉ मज़हर अब्बास नक़वी ने कहा कि कोरोना के ख़िलाफ़ हम सभी की सामूहिक जंग में पुलिस विभाग के वारियर्स की हौसलाअफजाई बहुत ज़रूरी है। डॉ हेना ज़हीर ने सभी के लिए बेहतरी की दुआ करते हुए लॉक डाउन के नियमों के पालन का संदेश दिया। शहर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा ऐसे सकारात्मक कामों में पुलिस पब्लिक रिलेशन को मज़बूत करने में तत्पर है। शहर क़ाज़ी के प्रतिनिधि शम्स वहीद ने टीम के सदस्यों के साथ वितरण कराया। संयोजन कर रहे डॉ मनीष सिंह सेंगर, डॉ आशीष श्रीवास्तव, सलमान ख़ान ने सभी के प्रति आभार जताया। पुष्कर तिवारी, महेंद्र आर्या, अनुराग दीक्षित आदि रहे।
उन्नाव प्रमुख
मनीष सिंह सेंगर की रिपोर्ट
Labels: Unnao





0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home