Monday, June 22, 2020

जनपद में वृक्षारोपण अभियान 01 जुलाई से 07 जुलाई 2020 के मध्य:

जनपद में वृक्षारोपण अभियान 01 जुलाई से 07 जुलाई 2020 के मध्य:


उन्नाव 22 जून 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार नेे जनपद स्तर के अधिकारियों को आदेशित किया है कि जनपद में वृक्षारोपण अभियान 01 जुलाई से 07 जुलाई 2020 के मध्य होना है वृक्षारोपण के पश्चात कई पौधो को पानी या देख रेख के अभाव में सूख जाने की शिकायते प्राप्त होने के कारण इस बार जपनद में वृक्षापोषण अभियान चलाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण किये जाने वाले प्रत्येक स्थल के लिए एक नोडल अधिकारी होगा। नोडल अधिकारी स्थल पर लगे वृक्षोें के पोषण एवं उसकी जीविता सुनिश्चित करने हेतु गोद लेगा। जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी जिनके विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया जाना है उस विभाग की सबसे बडी साइट/स्थल को स्वयं गोद लेगा तथा शेष स्थलों को अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी को आवंटित करेगा। ऐसे अधिकारी/कर्मचारी वर्ष भर उस स्थल में लगे पौधों की देख रेख करेंगे। उनको पानी देने की व्यवस्था तथा पशुओं से उस वृक्ष की रक्षा करने की व्यवस्था करेगा। एक वर्ष पश्चात सभी स्थलो पर जनपद स्तरीय टीम से निरीक्षण कराया जायेगा। जिस स्थल पर सबसे अधिक और स्वस्थ्य तरीके से पौधों का संरक्षण होगा उसे जनपद स्तर पर सर्वक्षेष्ठ टीम घोषित करते हुये पुरूस्कृत किया जायेगा तथा शासन को भी प्रशंसा पत्र देने हेतु संस्तुति की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त कार्यालयाध्यक्ष/जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने विभाग द्वारा स्थलों को गोद लेने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की पूरी सूची दिनांक 24 जून 2020 तक प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग उन्नाव को उपलब्ध करा दे।
-----------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Attachments area

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home