Thursday, June 11, 2020

उन्नाव 11 जून 2020 (सू0वि0) उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र,

प्रेस-विज्ञप्ति
उन्नाव 11 जून 2020 (सू0वि0) उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, उन्नाव सविता भारती रंजन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में उद्योग निदेशालय द्वारा संचालित स्पेशल कम्पोनेन्ट योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के लिये प्रशिक्षण योजनान्तर्गत के नवयुवक/युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से कुशलता (तकनीकी) बढाने हेतु 04 माह का सामूहिक प्रशिक्षण जिसमें में 01 माह का सैद्वान्तिक व 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ किया जाना है। प्रशिक्षण में महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी एवं 04 प्रतिशत दिव्यांगजन के अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया जायेगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष के मध्य में होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि टेªड का नाम इलेक्ट्रीशियन तथा टेलरिंग है। ट्रेड के लिये योग्यता के बारे में बताया कि गैर तकनीकी टेªड में प्रशिक्षण हेतु कक्षा आठ पास अनिवार्य तथा तकनीकी टेªड में प्रशिक्षण हेतु हाईस्कूल पास अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के बारे में बताया कि गठित समिति द्वारा प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार द्वारा चयन किया जायेगा।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर नाम, पिता का नाम/पता/जन्मतिथि/वांछित टेªड का उल्लेख कर फोटो सहित शैक्षिक योग्यता एवं जाति प्रमाण पत्र व अन्य संलग्नकों सहित कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, उन्नाव में अन्तिम दिनांक 22 जून 2020 तक जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से एवं मो0नं0 9936784405 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home