24 घंटे में 18 आतंकियों का सफाया।
24 घंटे में 9, 8 दिन में 18 आतंकियों का सफाया: J&K के शोपियाँ मुठभेड़ में मारा गया 4 दहशतगर्द
जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ जिले में सिर्फ 24 घंटे के भीतर भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ ऐक्शन लेते हुए 9 आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को शोपियाँ के ही रेबन गाँव में 5 आतंकवादियों को ढेर किया गया था और आज 4 आतंकियों को पिंजूरा में मारा गया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार , पुलिस को कुछ वक्त पहले पिंजूरा में आतंकियों की मूवमेंट की खबर मिली थी। इस सूचना पर शनिवार शाम से ही यहाँ बड़े पैमाने पर सेना के जवान, CRPF और SOG तलाशी अभियान चला रहे थे।
ऐसे में सोमवार (जून 8, 2020) को आतंकियों ने घेराबंदी के बीच जंगली इलाके में भागने का प्रयास किया। लेकिन जवानों ने उन्हें ललकारा और आतंकियों ने सुरक्षाबल पर फायरिंग कर दी। बस, इसी के बाद जवाबी कार्रवाई में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने भी फायरिंग की।
संवाददाता
अंशु माली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home