Monday, June 8, 2020

विनोद दुआ पर बीजेपी प्रवक्ता ने एफ़आईआर दर्ज कराई, दुआ बोले- 'मेरा ट्रैक रिकॉर्ड सब के सामने'


जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ पर बीजेपी के प्रवक्ता नवीन कुमार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने एफ़आईआर दर्ज किया है.
बीजेपी प्रवक्ता ने विनोद दुआ पर यूट्यूब चैनल एचडब्लू न्यूज़ पर फ़ेक न्यूज़ की मार्केटिंग करने का आरोप लगाया है.
यह एफ़आईआर चार जून को दिल्ली के लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है. बीजेपी प्रवक्ता ने उनके ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली दंगों जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सोच-समझकर अफ़वाह और ग़लत सूचना फैलाने का काम किया है.
एफ़आईआर की कॉपी में कहा गया है कि कोरोना की वजह से पैदा हुए इस संकट काल में सोशल मीडिया के माध्यम से अफ़वाहें फैलाने और ग़लत सूचनाओं के देने से समाज में अलग-अलग समुदाओं के लोगों के बीच वैमन्यस और घृणा का भाव बढ़ रहा है.
विनोद दुआ के ऊपर आईपीसी की धारा 290 (लोगों के बीच अशांति पैदा करना), 505 (समाज में अशांति पैदा करने वाला बयान देना) और 505 (2) (अपमानजनक टिप्पणी वाले प्रकाशित सामग्रियों को बेचना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
नवीन कुमार ने अपनी शिकायत में आगे सीएए विरोध-प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ज़िम्मेवार ठहराने वाली ग़लत रिपोर्टिंग करने का भी जिक्र किया है.
एफ़आईआर की कॉपी में दुआ की ओर से व्यापम मामले को उठाए जाने का भी जिक्र है.
नवीन कुमार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो कह रहे हैं, "पत्रकारिता के नाम पर लोगों को जिसतरह से जहर दिया जा रहा है, ये सबसे घातक है. विनोद दुआ वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं. ना जाने उनके मन में क्या कुंठा है कि वो नरेंद्र मोदी की खिलाफत करते करते देश की भी खिलाफत करने लगे हैं. उन्होंने जिस प्रकार से जहर घोला है. क्या दिल्ली के दंगे अमित शाह या नरेंद्र मोदी जी के कहने पर हुए हैं क्या. क्या दिल्ली के दंगे पुलिस ने करवाए हैं. शाहीन बाग़ में जो बैठे हुए थे, जिन्हें शांतिप्रिय शांतिदूत कहते हैं, क्या उनकी दंगों के अंदर कोई भूमिका नहीं थी. आज जब ताहिर के खिलाफ चार्जशीट भी दायर हो गई है जो आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं, उनकी पूरी भूमिका थी दंगों में, उन्हें भी लगातार विनोद दुआ बताते रहे कि वो शांतिदूत है.

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home