Thursday, June 25, 2020

जिलाधिकारी अपडेट 25 जून 2020 कानपुर नगर। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी महोदय ने आज शादी विवाह की अनुमति के संबंध में विवाह स्थल जिस थाना क्षेत्र में पड़ता है उससे संबंधित नगर मजिस्ट्रेट

जिलाधिकारी अपडेट 25 जून 2020 कानपुर नगर। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी महोदय ने आज शादी विवाह की अनुमति के संबंध में विवाह स्थल जिस थाना क्षेत्र में पड़ता है उससे संबंधित नगर मजिस्ट्रेट अपर नगर मजिस्ट्रेट अथवा संबंधित तहसील स्तर से उप जिला अधिकारी के द्वारा अनुमति निर्गत की जाएगी। अनुमति प्राप्त करने हेतु एक आवेदन पत्र, आईडी प्रूफ, सम्मिलित होने वाले 30 व्यक्तियों की सूची के साथ संबंधित मजिस्ट्रेट के कार्यालय में देना होगा। आवेदन पत्र पर किसी प्रकार की पुलिस रिपोर्ट लगाए जाने की आवश्यकता नहीं होगी। कोविड-19 की शर्तों के अंतर्गत क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट ओ द्वारा उक्त अनुमति निर्गत की जाएगी। इस कार्य के लिए यदि कोई आवेदक कार्यालय आने में असमर्थ हो तो उसके लिए व्हाट्सएप पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिसके लिए जनपद कानपुर नगर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लोग अपना आवेदन पत्र मैं आईडी प्रूफ 30 व्यक्तियों की सूची के साथ संबंधित क्षेत्र मजिस्ट्रेट के निम्नांकित मेल आईडी पर प्रस्तुत कर सकते हैं जिसको संबंधित मजिस्ट्रेट को प्रेषित किया जाएगा एवं संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा 24 घंटे के अंदर अनुमति आवेदक को उपलब्ध करा दी जाएगी। उक्त के संबंध में आदेश संलग्नक



Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home