Thursday, June 25, 2020

जनपद उन्नाव से अब तक 5263 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये। जांच रिपोर्ट के अनुसार-4905 निगेटिव पाये गये। कुल 145 (क्रमिक)

प्रेस नोट
दिनांक-25.06.2020,
स्वास्थ्य विभाग उन्नाव।
.............................

जनपद उन्नाव से अब तक 5263 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये। जांच रिपोर्ट के अनुसार-4905 निगेटिव पाये गये। कुल 145 (क्रमिक) पाॅजिटिव केस पाये गये। 221 सैम्पल की रिपोर्ट अप्राप्त है। 87 पाॅजिटिव केस के स्वास्थ्य में सुधार एवं निगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में 55 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। मृत्यु-03 हुई है। दिनांक 25.06.2020 को 205 सैम्पल जांच हेतु बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट लखनऊ भेजे गये।
      सामु0स्वा0केन्द्र बिछिया में भर्ती-10 एवम् लोकबंधु श्री राजनरायन चिकित्सालय लखनऊ में भर्ती -2, पाॅजिटिव व्यक्तियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव एवं स्वास्थ्य  में सुधार होने पर डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 (कैप्टन) आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 ए0के0 रावत व मेडिकल स्टाॅफ द्वारा सी एच सी बिछिया में भर्ती
व्यक्तियों ब्लॉक सफीपुर के- 2,बीघापुर के-2,मियागंज के- 1,औरास के-1, सदर उन्नाव के-1,गंजमुरादाबाद के-1 ,पुरवा के -1, स्वस्थ हुए व्यक्तियों को सेनिटाइजर, मास्क व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रदान किया और सम्मान के साथ पुष्पवर्षा कर उन्हे 108 एम्बुलेन्स से घर के लिए विदा किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी
उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home