Thursday, June 25, 2020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजनः


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजनः



उन्नाव 25 जून 2020 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रभागीय निदेशक, डॉ अनिरुद्ध पांडेय द्वारा प्रदेश में हो रहे 25 करोड़ वृक्षारोपण को जनपद में 01 जुलाई से 07 जुलाई के मध्य किसी एक तिथि में किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जनपद का लक्ष्य 48. 73 लाख आवंटित है जिसमें वन विभाग द्वारा 20.05 लाख शेष 28.68 लाख अन्य विभागों द्वारा किया जाएगा। जिस पर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि अन्य विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष 28.71 लाख  गड्ढों का खुदान कर लिया गया है एवं इस हेतु 27.34 लाख पौध मांग का ऑनलाइन इंडेंट जारी किया जा चुका है। रेशम विभाग तथा उद्यान विभाग अपने पौधे स्वयं लगाएंगे। वन विभाग द्वारा समस्त गड्ढों का खुदान किया जा चुका है।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को आदेशित किया गया कि सभी विभाग 29 जून तक समस्त पौध का सुरक्षित ढुलान कर लें तथा स्थल पर सुरक्षित रखें। जिलाधिकारी द्वारा यह भी आदेशित किया गया कि सामुदायिक भूमि पर कुछ बैच के रूप में एक प्रजाति यथा आंवला, जामुन, सहजन, अमरूद आदि का रोपण किया जाए। जिससे भविष्य में बाग के रूप में विकसित हो सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागीय नोडल अधिकारियों को वृक्षारोपण स्थल को गोद लेने हेतु आदेशित किया गया तथा उसे संरक्षित एवं संवर्धन करने का भी निर्देश दिया।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति, परियोजना निदेशक श्री जनार्दन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त संबंधित उपस्थित रहे।
-----------------------
 जिला सूचना कार्यालय,उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home