Sunday, June 21, 2020

यूपी के 31 जिलों में 125 दिनों का रोजगार देने वाली गरीब कल्याण योजना शुरू ,लखनऊ, ।

 यूपी  के 31 जिलों में 125 दिनों का रोजगार देने वाली गरीब कल्याण योजना शुरू
,लखनऊ, ।

यूपी के सिद्धार्थनगर, बस्ती, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, अयोध्या समेत 31 जिले केन्द्र की गरीब योजना में शामिल किए गए हैं। इस पर सीएम योगी ने पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में गरीब कल्याण व ग्रामीण विकास को नया आधार देने के लिए प्रधानमंत्री की पहल पर संचालित किया जा रहा यह अभियान गांवों में आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री की आकांक्षाओं तथा अपेक्षाओं के अनुरूप गरीब कल्याण रोजगार अभियान को संचालित करते हुए इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है।
गौरतलब है कि वापस आये श्रमिकों तथा गांव के लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से  देश के छह राज्यों के 116 जिलों में 125 दिन का यह अभियान संचालित किया  जा रहा है। इस अभियान में उत्तर प्रदेश के 31 जिले चुने गये हैं। राज्य के सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, गोण्डा, महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर,  जौनपुर, हरदोई, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर,  बांदा, अम्बेडकरनगर, सीतापुर, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली,  अयोध्या, देवरिया, अमेठी, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, फतेहपुर,  मिजार्पुर, जालौन और कौशाम्बी को चुना गया है। 

गरीब कल्याण रोजगार अभियान के  तहत कामगारों की रुचि और कौशल के अनुरूप रोजगार व स्वरोजगार के कार्य कराये जाएंगे। ग्रामीण सार्वजनिक परिसम्पत्तियों के निमार्ण के तहत सड़क, ग्रामीण आवास, बागवानी, पौधा रोपण, जल संरक्षण एवं सिंचाई, आंगनवाड़ी,  पंचायत भवन, तथा जल जीवन मिशन आदि से जुड़े 25 कार्य सम्मिलित किये गये  हैं। इस अभियान के संचालन से रोजगार की तुरन्त आवश्यकता वाले कामगारों को  विभिन्न कार्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे अपने ही गांव  में जीविकोपार्जन की विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित भी होंगे।

लखनऊ संवाददाता
संजीव सग्वना की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home