Monday, June 15, 2020

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह ने आत्म हत्या नहीं की,ये शाजिषण की गई हत्या है।

लखनऊ/मुंबई। “फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, ये साजिशन की गई हत्या है”। यह सनसनीखेज आरोप मशहूर अभिनेत्री कंगना राणावत ने लगाया है। उन्होने कहा है कि ये प्लान मर्डर है, सुशांत सिंह राजपूत के काम को कभी सम्मान नहीं मिला, वह कमजोर दिमाग का नहीं था। सुशांत की मौत की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत की इसी वर्ष नवंबर में शादी होनी थी। कंगना राणावत के इस बयान से फिल्म जगत और मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया है। कंगना राणावत ने कहा कि वालीवुड के बड़े नाम छोटे कलाकारों और मुंबई से बाहर के लोगों की सफलता पचा नहीं पाते। उधर बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होने आज सुशांत के परिवार वालों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से कहा कि सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकता, मामले की सीबीआई जांच हो। इस बीच खबर मिल रही है कि सुशांत के मामा ने भी सीबीआई जांच की मांग की है।
“बड़े नाम छोटे नामों की सफलता पचा नहीं पाते”
बारिश के बीच आज शाम सुशांत सिंह राजपूत का विले पार्ले में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके शव को एंबुलेंस में शमशान घाट ले जाया गया। सुशांत के पिता व अन्य परिजन आज दोपहर पटना से मुंबई पहुंचे थे। अंतिम संस्कार में वालीवुड की कई हस्तियां भी शामिल थीं। सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी करने की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पटना से आए सुशांत पिछले काफी समय से परेशान थे और डिप्रेशन का इलाज भी करवा रहे थे‌ उनके चले जाने के बाद उनका परिवार सदमे में है और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
खबर सूत्रों के हवाले से

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home