फिल्म निदेशक एकता कपूर के खिलाफ दिया पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन शासन से की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
फिल्म निदेशक एकता कपूर के खिलाफ दिया पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन शासन से की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
मुजफ्फरनगर 6 जून
प्राप्त समाचार के अनुसार फिल्म निदेशक एकता कपूर के द्वारा बनाई गई सैनिकों पर आधारित रक्तांचल वेब सीरीज फिल्म का विरोध देशभर में जोर पकड़ रहा है वहीं आज जनपद मुजफ्फरनगर में भी पूर्व सैनिकों के एक संगठन ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को एकता कपूर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा लिखने व कड़ी कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया और कहा कि अगर एकता कपूर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं होता तो हम सुप्रीम कोर्ट के अंदर एकता कपूर के खिलाफ रिट दायर करेंगे एकता कपूर ने देश के साथ साथ ही सैनिकों का मनोबल तोड़ने के लिए इस तरह का फिल्म में दृश्य दिखाया है जिससे कि बॉर्डर पर तैनात सैनिकों का मनोबल गिरे और वही सैनिकों के खिलाफ दिखाए गए दृश्य से वीर महिलाओं के सम्मान को भी ठेस पहुंची है जिसकी हम कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं और एकता कपूर के खिलाफ जल्द से जल्द देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हैं ज्ञापन देने वालो में कैप्टन एससी त्यागी सहित काफी पूर्व सैनिक व महिला मौजूद रहे.
ब्यूरो बॉम्बे
संजय ठाकुर की रिपोर्ट
Labels: MujaffarPur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home