Saturday, June 6, 2020

फिल्म निदेशक एकता कपूर के खिलाफ दिया पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन शासन से की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

फिल्म निदेशक एकता कपूर  के खिलाफ दिया पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन शासन से की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग


मुजफ्फरनगर 6 जून

प्राप्त समाचार के अनुसार फिल्म निदेशक एकता कपूर  के द्वारा  बनाई गई  सैनिकों पर आधारित रक्तांचल वेब सीरीज फिल्म का विरोध  देशभर में जोर पकड़ रहा है वहीं आज जनपद मुजफ्फरनगर में भी पूर्व सैनिकों के एक संगठन ने  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को  एकता कपूर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा लिखने व कड़ी कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया  और कहा कि अगर एकता कपूर के खिलाफ  देशद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं होता  तो हम सुप्रीम कोर्ट के अंदर एकता कपूर के खिलाफ रिट दायर करेंगे एकता कपूर ने देश के साथ साथ ही  सैनिकों का मनोबल तोड़ने के लिए  इस तरह का  फिल्म में दृश्य दिखाया है जिससे कि बॉर्डर पर तैनात सैनिकों का मनोबल गिरे और वही सैनिकों के खिलाफ  दिखाए गए दृश्य से  वीर  महिलाओं के सम्मान को भी ठेस पहुंची है  जिसकी हम कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं  और एकता कपूर के खिलाफ जल्द से जल्द देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हैं ज्ञापन देने वालो में कैप्टन एससी त्यागी सहित काफी पूर्व सैनिक व महिला मौजूद रहे.

ब्यूरो बॉम्बे
संजय ठाकुर की रिपोर्ट 

Labels:

Sunday, May 3, 2020

मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस मोतीहारी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है

एक दुखद खबर

मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस मोतीहारी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, करीब 27 लोगों के ज़िंदा जलकर मरने की खबर है, बस में 32 लोग सवार थे, 5 लोग निकाले गए।

Labels: