Sunday, June 7, 2020

शुक्ला गंज सरी दुर्गा मंदिर सेवा समिति ने लिया बड़ा फैसला

शुक्लागंज श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति ने लिया बड़ा फैसला। 


गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन प्रसिद् दुर्गा मंदिर को 8 जून से खुलने के क्यासो को विराम देते हुए। मंदिर समिति ने कहा है कि नगर में बढ़ते हुए *कोरोना वायरस के संक्रमण* से बचाव हेतु राजधानी मार्ग,  गंगाघाट स्थित श्री दुर्गा मंदिर का परिसर फिलहाल दर्शनार्थियों के प्रवेश हेतु अभी बंद रहेगा, किन्तु भक्तों को जगतजनानी मां दुर्गा के दर्शन मंदिर के बाहर से प्राप्त होते रहेंगे ।

सभी श्रद्धालुगण मातारानी के दर्शन प्रातः काल 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवम् सायंकाल 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक पूर्व की भांति मंदिर परिसर के बाहर से प्राप्त कर पाएंगे।

मंदिर परिसर को पुनः खोलने का निर्णय, नगर में वायरस के संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए ही लिया जायेगा। 

दैनिक पूजन विधान में मंदिर की प्रातःकाल आरती प्रातः 5 बजे एवम् सायंकाल आरती सायं 6 बजे होगी , जिसका सीधा प्रसारण मंदिर के फेसबुक पेज पर दर्शनारथियों के लिए होगा।

इस विषम परिस्थितियों में मां जगदम्बा अपने सभी भक्तों का कल्याण करेगी।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home