Monday, June 29, 2020

टिड्डी दल के आक्रमण से बचने के दिये सुझावः

टिड्डी दल के आक्रमण से बचने के दिये सुझावः


उन्नाव 29 जून 2020 (सू0वि) जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उन्नाव ने किसान भाइयों से आह्वान किया है कि उन्नाव जनपद में सफीपुर, बांगरमऊ गंजमुरादाबाद तहसील में, टिड्डी दल का आक्रमण हो चुका है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी किसान  भाइयों को सूचित किया है कि आपके ग्राम/क्षेत्र में टिड्डी दल दिखाई देता है तो तुरन्त बताये जा रहे सुझाव एवं संन्तुतियों का अनुपालन करें। टिड्डी दल के प्रकोप की दशा में एक साथ इकट्ठा होकर टीन के डिब्बों, थालियों बजायें, पटाखे फोडंे, एवं शोर मचायें, लाउडस्पीकर से तेज शोर करें। शोर से टिड्डी दल आस पास के खेतों में नुकसान नहीं कर पायेंगें। टिड्डी दल के प्रकोप की सूचना ग्राम प्रधान लेखपाल एवं कृषि विभाग के प्रभारी कृषि रक्षा इकाई/ प्रभारी बीज भण्डार को तत्काल सूचना पहँुचाये। टिड्डी दल के नियंत्रण हेतु मैलाथियान 50 प्रतिशत ई0सी0 या लैम्ब्डा-साइहैलोथ्रीन 5 प्रतिशत ई0सी0 या क्लोरपायरीफास 50 प्रतिशत के साथ़ सायपरमेथरीन 5 प्रतिशत ई0सी0 का छिड़काव करें।

--------------------

जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।


Attachments area

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home