अभिवावकों की मांग पर स्कूल के प्रबंधक ने फ़ीस माफी कर की अच्छी पहल
- रायबरेली जनपद में स्थित राइजिंग चाइल्ड के एलकेजी से आठवीं तक के बच्चों की होगी एडमिशन फीस माफ़
- पिछले तीन महीने में भी बीस प्रतिशत की छूट देगा स्कूल प्रबंधन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली से अच्छी खबर सामने आई है यहां पर आठवीं तक चलने वाले एक निजी स्कूल के प्रबंधक द्वारा एलकेजी से लेकर आठवीं तक के बच्चों की एडमिशन फीस को माफ कर मिसाल पेश की गई है इसके साथ-साथ स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया की पिछले 3 महीने की फीस में भी बीस प्रतिशत की छूट देकर काफी हद तक अभिभावकों के बोझ को हल्का करने का प्रयास किया गया है।
ज्ञातव्य हो जिस प्रकार से कोरोना महामारी देश पर कहर बनकर टूट चुकी है। जिसके कारण लाखों लोगों के निर्बाध चल रहे रोजगार पर एक बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है। जिसके कारण अब तक अनेक प्रदेशों से यूपी, बिहार के लोगो को बड़ी संख्या में अपने गावों कि तरफ पलायन करने हेतु विवश होना पड़ा है। ऐसे में साधारण परिवार से संबंध रखने वाले लोगों को अनेक प्रकार की समस्यायों का सामना करना पड़ रहा हैं।
लगातार अभिभावकों की मांगों को देखते हुए रायबरेली स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने एडमिशन फीस एवं पिछले 3 महीनों की फीस के भुगतान में बीस प्रतिशत तक फ़ीस माफ कर एक बड़े बड़े बोझ को हल्का करने का भी काम किया गया है। वर्तमान में इस तरह के निर्णय इस विकट विपदा काल में आम लोगों के लिए अत्यंत हितकर साबित हो रहे हैं।
राय बरेली संवाददाता
Labels: RayBareli


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home