Saturday, June 13, 2020

उंझानी में कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कम्प चार दिन पहले ही दिल्ली से आया था परिवार !

उंझानी में कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कम्प
चार दिन पहले ही दिल्ली से आया था परिवार !


उझानी ! नगर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कम्प मच गया ! चार दिन पहले ही संक्रमित दिल्ली से यहां आया था जिसकी आज रिपोर्ट आने पर इलाके को सील कर परिवार को होम कोरन्टीन किया गया है ! साथ ही पूरे इलाके को सैनेटाइज़ किया जा रहा है !
नगर के रेलवे स्टेशन स्थित श्रीनारायण गंज में हाल ही में एक ही  परिवार के तीन सदस्य दिल्ली से यहां आए थे जिनके सैम्पल जांच को गए थे जिनकी आज शाम रिपोर्ट आई तो सेहत महकमे में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब परिवार के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है !
कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज को मेडिकल कालेज में भर्ती कर शेष परिजनों को होम कोरेन टैंन किया गया है  और सभी सम्पर्क में आये लोगों की सूची बनाकर उन्हें भी होम कोरन्टीन की तैयारी की जा रही है !
नगर पालिका प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और इलाके को सैनेटाइज़ कर गली को सील कर दिया गया
बताते चलें कि चार दिन पूर्व श्रीनारायणगंज निवासी एक पति पत्नी व पुत्री दिल्ली से यहां आए थे .
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home