Saturday, June 13, 2020

जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में मनरेगा योजना के अन्तर्गत कन्वर्जन डिर्पाटमेन्ट की बैठक का आयोजन किया गया।


उन्नाव 13 जून 2020 (सू0वि0)
 जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में मनरेगा योजना के अन्तर्गत कन्वर्जन डिर्पाटमेन्ट की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अतिरिक्त लेबर बजट एवं उससे सम्बन्धित प्रस्तावों की समीक्षा की गई तथा पूर्व में अनुमोदित लेबर बजट के सापेक्ष कितने कन्वर्जन विभागों की पत्रावलियां/प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं उसकी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सम्स्त विभागों को निर्देशित किया कि अतिरिक्त लेबर बजट के सापेक्ष एवं अनुमोदित लेबर बजट के सापेक्ष कार्यों का प्राकलन तैयार कर तत्काल मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें, जिससे कि उन प्रस्तावों पर स्वीकृतियां जारी की जा सकें।
जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, अधिशाषी अभियन्ता आर0ई0डी0, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई, अधिशाषी अभियन्ता लघु सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये और कहा कि किसी भी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, परियोजना निदेश श्री जनार्दन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दुर्गेश प्रताप सिंह सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित थे।

-----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

3 Attachments
 
 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home