Saturday, June 13, 2020

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी मिनी बस, 14 प्रवासी घायल, मची चीख-पुकार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी मिनी बस, 14 प्रवासी घायल, मची चीख-पुकार


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में लोधाटीकुर गांव के सामने हरियाणा के नालागढ़ से प्रवासियों को लेकर बिहार के दरभंगा जिला जा रही मिनी बस बेकाबू होकर पलट गई।हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आठ अन्य चोटहिल हो गए।

गंभीर रूप से घायलों में बिहार राज्य के दरभंगा जिला बहेरा गांव निवासी सुरेंद्र (35) पुत्र बच्चालाल, उसकी 30 वर्षीय पत्नी रूना देवी, 4 वर्षीय बेटा सोनू, इसी गांव के 23 वर्षीय जोगेंद्र, बीना (40) पत्नी महावीर, महेंद्र (44) शामिल हैं। इसके अलावा फूलदेवी पत्नी महेंद्र, उसकी 17 वर्षीय बेटी पूजा देवी, 8 वर्षीय बेटा गौरव, गांव के राजेन्द्र साहनी (37) मामूली चोटहिल हैं।\

सह सम्पादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home