Tuesday, June 30, 2020

उत्तर प्रदेश को न्यूरो सर्जरी की सौगात देने वाले प्रो डॉ छाबड़ा का निधन

उत्तर प्रदेश को न्यूरो सर्जरी की सौगात देने वाले प्रो डॉ छाबड़ा का निधन


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में न्यूरो सर्जरी को स्थापित करने वाले प्रो.डीके छाबड़ा (80) का आज सुबह निधन हो गया। वह क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में भर्ती थे। प्रो.छाबडा 1974 से 1986 केजीएमयू में न्यूरो सर्जन रहे। 1986 से 2003 तक वह संजय गांधी पीजीआइ में रहे। संस्थान से सेवा निवृत्त होने के बाद से लगातार विवेकानंद हॉस्पिटल में सेवा दे रहे थे। प्रो छाबड़ा ने केजीएमयू से एमबीबीएस और एमएस किया था। लखनऊ को ही कर्म भूमि बनाया। न्यूरो सर्जरी की स्थापना प्रदेश में इनके गुरू रहे प्रो.वीएस दवे के निर्देशन में किंग जार्ज में स्थापित किया। मेडिकल कॉलेज के बाद वह संजय गांधी पीजीआइ में विभाग स्थापित करने के साथ सर्जरी की कई तकनीक स्थापित किए। पीजीआइ के बस विवेकानंद में हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जरी स्थापित किया। विवेकानंद अस्पताल से स्वामी मुक्तिनाथनंद ने प्रो.छाबडा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीजीआइ के बाद उन्होंने यहां पर न्यूरो सर्जरी को स्थापित किया जिससे तमाम लोगों को जीवन मिला।

सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home