शुक्लागंज कवारंटीन् गये परिवार के घर चोरो ने किया हाथ साफ।
शुक्लागंज कवारंटीन् गये परिवार के घर चोरो ने किया हाथ साफ।
उन्नाव जनपद के गंगाघाट कोतवाली के अंतर्गत चोरो तथा अपराधियो के हौसले बुलंद। नही थम रहा चोरियों का सिलसिला चंपापुरवा में मिले कोरोना पॉजिटिव परिवार के घर के टूटे ताले । पीछे के दरवाजे से घुसे चोरो ने बोला धाबा। जिस मकान में ताले टूटे वहाँ दो मकान मालिक रहते है एक पीछे के हिस्से में बुद्धि लाल शर्मा आगे के हिस्से में मेडिकल स्टोर है जो दयाशंकर तिवारी का है जो दो मंजिल का है ! जिसे दयाशंकर तिवारी ने बुद्धि लाल शर्मा से खरीदा था । मकान के नीचे मेडिकल है तथा ऊपर किराये पर दे रखा है। पिछले हिस्से में बुद्धि लाल शर्मा तथा एक उनके भी किरायेदार रहते है मेडिकल संचालक के किराएदार स्वजन दीक्षित को 02/06/2020 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था! जिसके बाद में संपर्क में आये मकान के अन्य लोगो को जांच के लिए 03/06/2020 भेजा गया था मेडिकल संचालक तथा दो और परिवारो को सेम्पलिंग के लिए भेजा गया था जिसके बाद दो महिलाओं तथा मेडिकल संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी ऐसे में उस मकान में कोई भी नही था ! प्रशासन ने उस मकान से जिरोइंग करते हुए 250 मीटर कंटेन्मेंट जोन घोषित किया था! जहाँ पर किसी का आना जाना प्रतिबंधित था केवल आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही के लिए नगर मजिस्ट्रेट ने पास जारी किए थे ऐसे में चोरी का होना पुलिस की लापरवाही का घोर सबक है जहां चोरी हुई वही रात को दो कॉन्स्टेबल भी घर के बाहर तैनात रहते थे! ऐसे में चोरी का होना बहुत ही निंदनीय है! आज दिनांक 13/06/2020 को मोहल्ले के लोगो ने जब मेडिकल के ऊपर बने घर का दरवाजा खुला देखा तो मकान के लोगो को सूचना दी कि आप के घर के दरवाजे खुले है तो सभी लोग बौखला गए आनन फानन में मकान के लोगो ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस भी खानापूर्ति करके वापस चली गयी । मकान के सभी लोग हॉस्पिटल में कवारंटीन् है ऐसे में पता लगा पाना मुश्किल है कि क्या क्या सामान चोरी हुआ है। क्योंकि किसके किसके घर चोरी हुई अभी स्पष्ट नही हुआ है!
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home