Thursday, June 4, 2020

लखनऊ कोरो ना अपडेट।

*लखनऊ कोरोना अपडेट बिग ब्रेकिंग*
लखनऊ में 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें निशातगंज के फातिमा हॉस्पिटल की चार नर्सें भी शामिल हैं। जबकि कोरोना संक्रमितों का इलाज करने की वजह से पांच अस्पतालों की कुछ यूनिटों को 24 घण्टे के लिए बन्द करने का निर्देश दिया गया है।
जबकि चार नर्सों के अलावा संक्रमितों मे एक पीजीआई में तैनात डाटा इंट्री ऑपरेटर, मुंबई से लौटा राजेंद्रनगर का व्यक्ति, 1 चिनहट, एक बासमंडी, चार मुंबई से लौटे प्रवासी, एक आरपीएफ जवान व न्यू हैदराबाद के एक व्यक्ति शामिल है।
-लखनऊ के 5 निजी अस्पताल बंद करने के आदेश-
1-फ़ातिमा हॉस्पिटल
2-होप मदर एन्ड चाइल्ड केयर
3-राधा स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
4-विवेकानंद की कुछ यूनिट
5-अवध हॉस्पिटल की कुछ यूनिट
सीएमओ के मुताबिक लख़नऊ में कोरोना मरीजों की संख्या 337 तक पहुंच गई है। जबकि चार मरीजों की मौत हो चुकी है।
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home