Wednesday, June 17, 2020

एसएसपी ऑफिस पहुँची महिला ने इलाकाई दबंग पर लगाया बलात्कार का आरोप





कानपुर। लॉकडाउन के बाद शहर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आज रायपुरवा थानाक्षेत्र की एक महिला बदहवास हालत में एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला का कहना है कि उसका पड़ोसी उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। जिससे बच कर वह सीधे अपनी बात एसएसपी को बताना चाहती है। लेकिन कार्यालय में एसएसपी दिनेश कुमार पी. के न होने से वह अपनी फरियाद नहीं सुना पायी और वहा मौजूद पुलिस ने उसे टरका दिया।

जानकारी के अनुसार रायपुरवा थाना क्षेत्र के गिरधारी गुप्ता इलाके में दबंगई के लिए मशहूर हैं। सूत्रों की माने तो आरोपी सट्टे का काम करता है। पीड़त महिला का कहना है कि आज आरोपी ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। जिससे बच कर वह इसकी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय आयी थी। पीड़िता का कहना है कि गिरधारी गुप्ता पहले भी बलात्कार के आरोप में जेल जा चुके हैं और मेरे साथ वह कई बार छेड़छाड़ कर चुके हैं।
पीड़िता एक बच्चे के साथ मकान में अकेले रहती है और पीड़ित महिला ने कई बार रायपुरवा थाने में शिकायत के लिए भी गई , लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। आज भी एसएसपी कार्यालय में साहब के न होने का बहाना बना पुलिस ने टरका दिया। महिला आरोपी गिरधारी गुप्ता के खौफ से एसएसपी कार्यालय में ही डेरा जमाए है।
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home