Saturday, June 20, 2020

शुक्लागंज में दो युवती में हुई कोरो ना की पुष्टि

शुक्लागंज मे दो युवती मे हुई। कोरोना की पुष्टि। 

उन्नाव गंगाघाट कोतवाली के अंतर्गत सरैया गांव निवासी में पूर्व प्रधान परिवार सहित कोरोनावायरस की जांच कराई थी जिससे आज पुष्टि होने से ग्राम वासियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया । तथा स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग व अन्य विभाग मौके पर निरीक्षण में लगी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली के अंतर्गत सरैया गांव निवासी पूर्व प्रधान राम शंकर पूरा परिवार सहित करो ना संक्रमण वायरस बीमारी की जांच कराई थी जिससे आज सोनी व सपना पुत्री पूर्व प्रधान राम शंकर कि आज करो ना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी जिससे ग्राम वासियों में भूचाल आ गया सूचना पर पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग व उन्नाव स्वास्थ्य विभाग अथवा सभी टीमें गांव में जाकर बारीकी से जांच पड़ताल करने में लगी हुई है जहां पॉजिटिव आने से दोनों युवती को उन्नाव कोविड-19 आई में आइसोलेट किया गया तथा पूरे परिवार सहित स्वास्थ विभाग उन्नाव  ले गई तथा ग्राम वासियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया चारों ओर बांस बल्ली वगैरह लगाकर आवागमन में रोक लगा दिया तथा चूने का छिड़काव कर पूरे गांव में सेनीटाइज कराया गया।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home