Friday, June 12, 2020

जिलाधिकारी ने की जनपद में निर्माण कराए जा रही सड़कों की समीक्षाः

जिलाधिकारी ने की जनपद में निर्माण कराए जा रही सड़कों की समीक्षाः
उन्नाव 12 जून 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कल देर शंाम को जनपद में निर्माणधीन सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में 88 नवीन सड़कंे लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जानी हंै, इनमें से 10 सड़कंे गत वर्ष की हैं।
जिलाधिकारी ने सड़कांे के निर्माण के सम्बन्ध में अनुबन्ध प्रकिया को 02 से 03 दिन में पूर्ण करके निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा हसनगंज क्षेत्र में पूर्व में एक सड़क निर्माण के कार्य को ठीक से पूर्ण न किये जाने के सम्बन्ध में अधिशाषी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 प्रांतीय खण्ड को कडे़ निर्देश दिये गये। सड़कों के गुणवत्ता पूर्वक निर्माण के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।
बैठक मे पुनः अवगत कराया गया कि पी0एम0जी0एस0वाई के अन्र्तगत सफीपुर क्षेत्र की दो सड़के बनायी जा रही हैं। इन सड़कों के समय से व गुणवत्ता पूर्वक निर्माण पूर्ण कराये जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
बैठक में अधिशाषी अभियन्ता  पी0डब्लू0डी0 प्रान्तीय खण्ड (श्री अजय वर्मा), अधिशाषी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 निर्माण खण्ड-01 (श्री प्रमोद कुमार), सहायक अभियन्ता पी0एम0जी0एस0वाई0 तथा अधिशाषी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, श्री वी0पी0 राजपूत तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री राजदीप वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
-----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home